फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता को फर्जी मुकदमें में फंसाने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के छेड़खानी के मुकदमे में आरोपी चौकी इंचार्ज धनियामऊ कृष्ण कुमार गुप्ता ने शनिवार को दीवानी न्यायालय में मामले की पैरवी कर रहे अधिवक्ता डीके विश्वकर्मा पर मुकदमा उठाने के लिए दबाव बनाया। अधिवक्ता का आरोप है कि मना करने पर उन्होेंने दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। बार एसोसिएशन से अधिवक्ता ने इसकी शिकायत की है। पीड़ित महिला ने भी पुलिस अधीक्षक से कहा कि चौकी इंचार्ज सुलह के लिए दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

बक्शा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने कोर्ट में आवेदन दिया था कि 22 सितंबर 2018 को शाम 5 बजे धनियामऊ चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार गुप्ता तीन अन्य सिपाहियों के साथ उसके घर में घुसकर उसे व उसके पति को मारापीटा और उसके साथ छेड़खानी की। गालियां व धमकी देते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। 12 अक्टूबर को अपर सत्र न्यायाधीश ने चौकी इंचार्ज व अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ वाद दर्ज किया। अधिवक्ता ने संघ के पदाधिकारियों को दरख्वास्त दी कि 26 अक्टूबर को शाम 4 बजे चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार उन्हें खोजते हुए उनकी सीट पर आए मुकदमे में सुलह करने के लिए प्रलोभन दिया। कहे कि जब तक जनपद में रहूंगा पुलिस विभाग में आपका कोई काम नहीं रुकने दूंगा।अपने मुवक्किल से बहला-फुसलाकर शपथ पत्र दिलवा दीजिए।अधिवक्ता ने मना किया तो कहे कि मेरे पास भी मुकदमा लिखने का पावर है आपको दुष्कर्म के मुकदमे में फंसा दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें