फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में गन्ना काट रहे युवक की करंट से मौत

विज्ञापन
बाराबंकी में गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद करंट लगने से हुई इसरौली गांव निवासी युवक की मौत के बाद गमगीन परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सैदनगली। सैदनगली थाना क्षेत्र के सब्दलपुर शर्की गांव के जंगल में गन्ना काट रहे एक युवक की करंट से मौत हो गई। गन्ना काटते समय युवक का हाथ लटक रहे हाईटेंशन तार से छू गया। युवक के चचेरे भाई ने एक्सईएन सहित चार बिजली कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सब्दलपुर शर्की निवासी अशोक कटारिया बुधवार को अपनी पत्नी के साथ खेत पर गन्ना काटने गया था।
आरोप है कि गन्ने के खेत पर उच्च विद्युत शक्ति के तार ढीले और लटके पड़े थे। गन्ना काटते समय अशोक का हाथ हाईटेंशन तार से छू गया और उसके शरीर में करंट फैल गया। अशोक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अशोक के चचेरे भाई ओमकार कटारिया का आरोप है कि खेतों पर बिजली के तार ढीले होकर लटके पड़े हैं।
बार बार उच्चाधिकारियों से लिखित में भी शिकायत की गई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। उनकी लापरवाही से अशोक की मौत हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ओमकार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने लाइनमैन, जेई, एसडीओ और एक्सईएन के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें