फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन की साफ्टिन में फंसने से किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के मतरी गाँव में राइस मिल में परिवार के लोगों के साथ काम कर रही किशोरी का दुपट्टा साफ्टिन में फंस गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सुजानगंज मार्ग स्थित उक्त गाँव निवासी राजाराम पटेल की राइस मिल है। रविवार को परिवार के लोग मिलकर धान कुटाई का काम कर रहे थे। राजाराम की पौत्री आँचल (17) भी परिवार के लोगों के साथ काम कर रही थी। इसी बीच उसका गले में लिपटा दुपट्टा साफ्टिन में फंस गया और वह गिर पड़ी। परिवार के लोग तत्काल मशीन बंद करके घायल आँचल को लेकर एक निजी चिकित्सालय में ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें