फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी व तालाब में डूब रहे दो को बचाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जफराबाद/मीरगंज। जफराबाद थाना क्षेत्र के खोजनापुर गांव से लोग मूर्ति विसर्जित करने के लिए गोमती नदी के नावघाट पर आए थे। विसर्जन के दौरान खोजना पुर निवासी बबलू (30) नदी में डूबने लगा । नदी में बहते हुए वह लोगो के आंखों से ओझल हो गया। इसकी जानकारी नावघाट के मल्लाहो को हुई तो वह पलक झपकते ही मछुआरे वाली नाव को लेकर नदी में उतर पड़े। नावघाट के मल्लाह दरोगा निषाद, मिठाई निषाद ने पानी में डूब चुके युवक को घाट से 500 मीटर आगे जाकर नदी से निकाल लिया। उसके फेफड़े को पंच करने के बाद उसके पेट से पानी निकाले और कुछ देर के बाद होश में आ गया। जिला प्रशासन की तरफ से जफराबाद पुलिस चौकी इंचार्ज संतोष सिंह ने मल्लाहो को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

मीरगंज प्रतिनिधि के अनसुरा क्षेत्र के रामपुर खुर्द गांव स्थित तालाब में मूर्ति विसर्जन के दौरान पंकज कुमार (30) पुत्र पंचू निवासी भिदुना डूबने लगा। बाहर मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें