फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ लाख की वसूली, 75 कनेक्शन कटे

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। बिजली विभाग की टीम ने बुधवार को नगर व खेतासराय के बड़े बकायेदारों के यहां छापा मारा। इस दौरान नौ लाख रुपये की बकाया वसूल किया।साथ ही 75 बकायेदारों के कनेक्शन काटे।
विज्ञापन

टीम में उपखंड अधिकारी दीपक जायसवाल, अवर अभियंता आशीष पटेल आदि रहे।

बदलापुर/ घनश्यामपुर। बदलापुर नगर पंचायत के भलुआही गांव में मंगलवार की शाम करीब छह बजे एक छुट्टा सांड़ गुएं में गिर गया। सूचना पर पहुंचे गांव के लोगों ने काफी प्रयास किया लेकिन सांड़ को नहीं निकाल सके। बाद मे ंपहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने ग्रामीणों की मदद से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांड़ को कुएं से बाहर निकाल लिया।

जौनपुर। समाचार पत्र वितरक राम आसरे साहू (65) का बुधवार को निधन हो गया। जिला अस्पताल में बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। दोपहर में गोमती नदी के रामघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे बेटे प्रिंसू ने मुखाग्निी दी। राम आसरे लंबे समय से अखबर के वितरण का कार्य कर रहे थे। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। तबियत खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार को सुबह करीब दस बजे उनका निधन हो गया। राम आसरे साहू के बेटे पवन साहू भी समाचार पत्र का वितरण करते हैं। राम आसरे के निधन पर संघ के पदाधिकारियों ने शोक जताया। उनकी शव यात्रा में समाचार पत्र विक्रेता संघ के अखिलेश मौर्या, मंगरू राम मौर्या, विमल गुप्त, विजय साहू, सर्वेश मौर्या, रोशन पांडेय, राम प्यारे प्रजापति, गंगाराम समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें