फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजक तत्वों ने तोड़ी डा. आंबेडकर की प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खेतासराय। क्षेत्र के अब्बोपुर गांव में स्थापित बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति शनिवार की रात में अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी। सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव के लोगों ने हल्ला मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रतिमा की मरम्मत कराने का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया और शाम तक प्रतिमा की मरम्मत करा दी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अब्बोपुर किसान पेट्रोल पंप के समीप स्थित डा. आंबेडकर की मूर्ति के हाथ की उंगली रात में अराजक तत्वों ने तोड़ दी थी। सुबह गांव के लोग मूर्ति स्थल पर पहुंचे तो अंगुली टूटी देख शोर मचाया। खबर लगते ही लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर एसओ जगदीश कुशवाहा भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने ग्रामप्रधान त्रिलोकी बिंद और ग्रामीणों की मदद से शरारती तत्वों पर करवाई और मूर्ति की मरम्मत का आश्वासन देकर लोगों का गुस्सा शांत कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त मूर्ति की मरम्मत करा दी। थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा ने बताया की अज्ञात शरारती तत्वों के विरुद्ध मूर्ति को खंडित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शरारती तत्वों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें