फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से उचक्कों ने दो लाख उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। सब्जी मंडी में खरीदारी करने आए आजमगढ़ के व्यापारी से उचक्कों ने दो लाख रुपये से भरा बैग उड़ा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मंडी में हड़कंप मच गया। पीड़ित व्यापारी पुलिस को सूचना दिए बिना घर लौट गया।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के लाहीडीह भटवा मस्जिद निवासी सब्जी व्यापारी बांकेलाल खरीददारी के लिए शाहगंज नई सब्जीमंडी आए थे। व्यापारी ने तीस बोरी आलू का आर्डर देकर अन्य सब्जियों की खरीददारी शुरू कर दी। इसी बीच उचक्कों ने व्यापारी के कपड़ों पर कुछ डाल दिया। शर्ट पर आस्तीन व कंधे पर गंदगी देखकर व्यापारी ने परिसर में खड़ी बाइक पर बैग रख दिया और हैंडपंप पर कपड़े साफ करने लगा। इतने में ही उचक्कों ने रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। हैंडपंप पर शर्ट धुलने के बाद व्यापारी बाइक के पास आया तो बैग न देखकर उसके होश उड़ गए । व्यापारी ने शोर मचाया तो मंडी के आढ़तियों ने भी उचक्कों की खोजबीन की लेकिन उचक्कों का पता नहीं चल सका। व्यापारी के मुताबिक बैग में दो लाख रुपये थे। परेशान यात्री पुलिस को सूचना दिये बगैर ही घर लौट लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें