फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने महिला से 38 हजार छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के बजरंग नगर पुलिस चौकी के पास शुक्रवार को दोपहर बाइक सवार बदमाश बैंक से रुपये निकाल कर लौट रही महिला से 38 हजार रुपये छीन कर भाग गए। महिला के शोर मचाने पर पुलिस ने छानबीन की लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

चंदवक थाना क्षेत्र के कुसुम्ही गांव निवासी चंपा देवी पत्नी राम कीरत यादव बैंक से 38 हजार रुपये निकाल कर पैदल घर लौट रही थी। रुपयों को उन्होंने झोले में रखा था। वह रुपयों से भरा झोला हाथ में लेकर बजरंगनगर पुलिस चौकी के पास पहुंची थी, तभी एक बाइक पर दो बदमाश सड़क किनारे पहले से खड़े थे। महिला जैसे ही बदमाशों के बगल पहुंची, तभी बाइक के पीछे बैठा बदमाश महिला के हाथ से रुपयों से भरा झोला छीन लिया। दोनों आजमगढ़ की दिशा में भाग गए। महिला ने शोर मचाया तो पुलिस चौकी पर तैनात सिपाहियों ने छानबीन की लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें