फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोलाछाप चिकित्सक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। केराकत कोतवाली पुलिस ने आपरेशन के बाद महिला की मौत के मामले में झोला छाप चिकित्सक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृत महिला के बेटे की तहरीर पर की है।
विज्ञापन

केराकत कोतवाली क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी गुड्ड़ू ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनकी मां मीना देवी (55) को पेट में ट्यूमर और पथरी की शिकायत थी। सोमवार को वह मुर्तजाबाद में स्थित डॉ. मनोज कुमार को दिखाने गया तो डॉक्टर ने आपरेशन कर दिया। आपरेशन के कुछ देर बाद ही मीना देवी की हालत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। मरीज के परिजनों की जिद पर डाक्टर भी वाराणसी जाने के लिए गाड़ी में बैठ गया। रास्ते में मरीज की गंभीर हालत को भांपकर डाक्टर ने लघुशंका के लिए गाड़ी रोकवा लिया और गाड़ी से उतरकर फरार हो गया। रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। परिजन शव लेकर मुर्तजाबाद स्थित उस क्लीनिक पर पहुंच गए जहां महिला का आपरेशन किया गया था। क्लीनिक पर ताला लगा था। डाक्टर की पत्नी भी यहीं पर रहती थी लेकिन वह भी फरार हो चुकी थी। परिजन क्लीनिक के बाहर शव रखकर हंगामा किए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सोमवार की रात में मृतका के पुत्र गुड्डू की तहरीर पर आरोपी चिकित्सक मनोज कुमार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया। सीओ केराकत नृपेंद्र का कहना है कि क्लीनिक पर कोई बोर्ड नहीं लगा है। डाक्टर के पास डिग्री है या नहीं यह जांच के बाद पता चल सकेगा। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें