शाहगंज। नगर के फैजाबाद रोड स्थित आईटीआई के समीप बीती रात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों के जेवरात पार कर दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
उसरा भादी गांव निवासी राम बुझारत मकान में रविवार की रात खाना खाने के बाद सो रहे थे। देर रात में चोर छत के रास्ते घर में घुसे। परिजन जिस कमरे में सो रहे थे, उसमें बाहर से कुण्डी लगाकर बगल के कमरें का ताला तोड़कर आलमारी में रखा चालीस हजार नकदी समेत एक सोने की चेन, दो अंगूठी, दो लॉकेट, एक मांगटीका व छह जोड़ा चांदी का पायल समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। रामबुझारत सुबह उठकर दरवाजा खोलना चाहे तो दरवाजा न खुलने पर बगल के मकान में रह रहे भाई को फोन किया। मौके पर पहुंचे भाई ने दरवाजा खोला तो बगल के कमरों की हालत देखकर सभी दंग रह गए।