फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के बाद अगवा कर ले जा रहे युवक को ग्रामीणों ने छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव स्थित चिरैया मोड़ के पास सोमवार को बस व ट्रक के बीच टक्कर हो गई। जहां बीच बचाव करने पहुंचे एक युवक को बस सवार जायरीनों ने मारपीट कर अगवा कर लिया। उसे लेकर बस फैजाबाद रोड की तरफ बढ़ी। बस करीब एक किलोमीटर आगे बढ़ी ही थी कि वहां पर अचानक खराबी से बस खड़ी हो गई। इस युवक के शोर मचाने पर स्थानीय लोग इकट्ठा हुए। ग्रामीणों ने उसे जायरीनों के कब्जे से मुक्त कराया। बस मेंक सवार लोगों और चालक परिचालक की पिटाई किया। सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बस को कब्जे में लेते हुए चालक व परिचालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव निवासी मिथिलेश कुमार (17) पुत्र राजेंद्र यादव सोमवार को शाहगंज से घर वापस जा रहा था। चिरैया मोड़ के पास बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में बीच बचाव करने पहुंचा। इसी बीच बस में सवार जायरीनों से कहासुनी होने लगी। बस में सवार जायरीनों ने युवक को मारपीट कर अगवा कर लिया। अचानक बस का गियर फंस गया और गाड़ी रुक गई। इसके बाद मिथिलेश शोर मचाना शुरू कर दिया जिससे स्थानीय लोग इकट्ठा होकर युवक को जायरीनों से मुक्त कराया। बस में सवार लोगों सहित चालक परिचालक की जमकर पिटाई की। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें