डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के भूलनडीह गांव में स्थापित चर्च पर रविवार को भी प्रार्थना सभा नहीं हो सकी। प्रार्थना सभा को लेकर हिंदूवादी संगठनों के विरोध को देखते हुए चर्च पर पुलिस फोर्स तैनात रही।
हिंदूवादी संगठनों के विरोध को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से भूलनडीह गांव में पिछले रविवार और मंगलवार को भी पुलिस फोर्स तैनात रही जिससे प्रार्थना सभा नहीं हो सकी थी। भुलनडीह गांव में 11 वर्ष से चर्च पर ईसाई मिशनरी द्वारा प्रार्थना सभा का आयोजन होता रहा है। आरोप है कि प्रार्थना सभा की आड़ में ही यहां लोगों का धर्म परिवर्तन करा दिया जाता है। न्यायालय के आदेश पर इस मामले में प्रार्थना सभा कराने वाले दुर्गा यादव सहित271के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना पुलिस कर रही है। यहां प्रत्येक रविवार और मंगलवार को प्रार्थना सभा होती रही है। लेकिन इधर बीच हिंदूवादी संगठनों के विरोध के चलते सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तानात कर दी गई है। जिससे यहां प्रार्थना सभा नहीं हो पा रही है।