फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वैन पेड़ से टकराकर पलटी, 12 बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर/सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव के निकट मंगलवार को सुबह बच्चों से भरी तेज रफ्तार स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। वैन में सवार 12 बच्चे घायल हो गए। बच्चों को उसी दशा में छोड़ चालक मौके से फरार हो गया। दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनको इलाहाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर कस्बे में स्थित सनफ्लावर कान्वेंट स्कूल की वैन बच्चों को स्कूल पहुंचाने जा रही थी। बड़ागांव के पास असंतुलित होकर सड़क के किनारे पलट गई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वैन की रफ्तार तेज थी जिसकी वजह से मोड़ पर असंतुलित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। वैन पलटते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने जुटकर वाहन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल कृति तिवारी (11) पुत्री रितेश तिवारी निवासी नीभापुर, रिया यादव (10) पुत्री रमाशंकर निवासी कबीरपुर, प्रियांशु (9) पुत्र पप्पू निवासी कबीरपुर, आंशी मिश्रा (8) पुत्री दिनेश निवासी नीभापुर को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। मामूली रूप से घायल अन्य आठ बच्चों को उनके परिजन निजी चिकित्सक से उपचार कराकर उन्हें लिवाकर घर चले गए। गंभीर रूप से घायल चार बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर ले जाया गया। जहां से कृति व रिया की स्थिति नाजुक देख डाक्टर ने इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। वाहन पलटने की सूचना पर स्कूल के कई स्टाफ मौके पर पहुंचे जिन्हें अभिभावकों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। बीते 13 सितंबर को प्रकाशचंद एकेडमी जूनियर हाईस्कूल का वैन कमालपुर मे पलटने से 16 बच्चे घायल हो गये थे ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें