फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे के बल पर भाभी और ननद से एक लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के कटरा मोड़ के पास शनिवार को दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने असलहे के बल पर दो महिलाओं को आतंकित कर एक लाख के गहने व कपड़ों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। लूट की यह वारदात नगर पालिका परिषद के वरिष्ठ लिपिक ओंकारनाथ मिश्रा की पत्नी व उनकी बहन के साथ हुई है। पुलिस इसे ठगी का मामला बताकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कटरा निवासी नगर पालिका परिषद के लिपिक की पत्नी सुनीता मिश्रा व बहन नीलम मिश्रा वाराणसी से घर आ रही थी। दोनों टे्रेन से बादशाहपुर स्टेशन पर उतरी और कटरा स्थित अपने आवास पर जाने के लिए रिक्शा पर सवार हुई। रिक्शा प्रतापगढ़ रोड नजीर हास्पिटल के पास पहुंचा ही था कि दो पल्सर सवार बदमाश पहुचें और प्रणाम करते हुए बोले कि ओंकार जी ने नगर पालिका से भेजा है। आप लोग रिक्शे से उतरिए मैं घर पहुंचा देता हूं । पत्नी व बहन को बदमाशों ने झांसे में लेकर रिक्शे से उतार लिया । साथ में तीन बैग था एक बैग को पल्सर में बाधा और दो बैग लेकर एक बदमाश हास्पिटल के पास खड़ा हो गया। नीलम मिश्रा को कटरा मोड़ पहले बाइक से छोड़ दिया। गाड़ी मे बांधा गया बैग नही उतारा। कहा चाची व दोनो बैग को लेकर आ रहा हूं । बदमाश फिर सुनीता मिश्रा को कटरा मोड़ पर उतारकर गाड़ी मोडने लगा तो बैग नही उतारा । बैग न देने पर महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया तो एक बदमाश ने असलहा निकाल लिया और धमकाते हुए कहा कि शोर मचाया तो गोली मार देंगे। बदमाश तीनों बैग लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना वरिष्ठ लिपिक को मिली तो वह मौके पर पहुंच गए। पुलिस को भी घटना की सूचना दी। लेकिन पुलिस ने इसे ठगी का मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया ।यहां तक कि पुलिस मौका-ए- वारदात पर भी नहीं गयी । लूट की शिकार महिलाओं के मुताबिक तीनों बैग मे करीब एक लाख के गहने ,नगदी व कपड़े थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें