बक्शा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सवंसा गांव निवासी अधिवक्ता समेत तीन घरों से शुक्रवार की रात चोर नकदी व जेवरात समेत लाखों का माल पार कर दिया। सूचना पर डाग स्क्वायड टीम भी पहुंची लेकिन चोरों का पता नहीं चल सका।
सवंसा गांव निवासी एवं अधिवक्ता आशुतोष उपाध्याय के परिवार के कुछ सदस्य रात में मकान की छत पर सो रहे थे जबकि कुछ लोग घर के बाहर सो रहे थे। मुख्य दरवाजे में ताला बंद था। करीब आधी रात को पहुंचे चोर मुख्य दरवाजे का ताला काटकर अंदर प्रवेश किए जहां कमरे में रखा डेढ़ लाख नकदी और जेवरात पार कर दिया। अधिवक्ता के भाई अजय उपाध्याय और अजीत उपाध्याय के कमरे से भी नकदी व जेवरात समेत लाखों का माल पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होते ही पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष मय फोर्स मौके पर पहुंचे। डागस्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंची लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका।