फोटो संख्या- 49
घर लेट आने पर बड़े भाई ने जड़ा थप्पड़, घर से भागा छोटा भाई
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सिवाह में एक छोटा भाई उस समय परिजनों से गुस्सा होकर घर से फरार हो गया, जब उसके बड़े भाई ने उसे घर लेट आने पर थप्पड़ मार दिया। युवक घर से जाते हुए अपना फोन तोड़ कर चला गया। इसके बाद परिजनों ने उसे हर जगह तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। दुखी परिजनों ने शनिवार को थाना चांदनीबाग में युवक की गुमशुदगी की शिकायत दी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लापता की छानबीन शुरू कर दी।
गांव सिवाह निवासी लापता 18 वर्षीय छोटे भाई कुलदीप के बड़े भाई प्रदीप पुत्र ओमपाल ने बताया कि वे तीन भाई है। उसने 12वीं पास की हुई है। जबकि कुलदीप 12वीं का छात्र व सबसे छोटा भाई संदीप 10वीं का छात्र है। शुक्रवार रात साढ़े बजे कुलदीप घर से साथ लगती दुुकान पर घर का सामान लेने गया। जोकि सामान लेकर आधे घंटे तक भी घर नहीं पहुंचा। इस पर प्रदीप ने उसे फोन कर घर आने की बात कही। फोन के बाद वह घर आ गया। जहां वह सामान रख कर फिर से बिना बताए घर से चला गया। पांच मिनट बाद बड़े भाई ने देखा कि वो फिर चला गया। जिस पर बड़े भाई ने फिर से फोन कर उसे बुलाया। इस बार उसके घर आने पर बड़े भाई ने उससे डांटते हुए उसको एक थप्पड़ मार दिया। बचाव करने मां जगबीरी बीच में आई। भाई के थप्पड़ से गुस्सा होकर कुलदीप घर से निकल गया व बाहर गली में आकर उसने अपना मोबाइल फोन तोड़ दिया। साथ ही सिम भी तोड़ कर गली में फेंक कर फरार हो गया।