फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की लाश लेने के लिए दो भाइयों में हुई मारपीट ..

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। नगर के पश्चिमी कौड़िया (गुप्ता गली) में बेटी के घर बीमार मां की मौत की खबर पर पहुंचे दो भाइयों ने लाश लेने के लिए मारपीट कर ली। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने समझा बुझाकर दोनों को शांत कराया। मृतका के पति की मंशा के अनुसार शव को अंतिम संस्कार के लिए मृतका के छोटे बेटे को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव भवनाथपुर गांव निवासी लीलावती पत्नी चिरौजीलाल काफी समय से बीमार चल रही थी। महिला के दोनों बेटे अलग रहते हैं। बीमार मां की देखभाल ठीक से न होने के कारण उनकी बेटी मीरा देवी अपनी मां को लेकर अपने घर शाहगंज के पश्चिमी कौड़िया चली आई। यहां बेटी के घर पर इलाज के दौरान गुरुवार को लीलावती की मौत हो गई। बहन ने मां की मौत की खबर अपने भाइयों को दी। जिस पर दोनों भाई मनोज कुमार व दिलीप कुमार मीरा के घर पहुंचकर लाश के लिए छीना-झपटी करने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट भी हो गई। घटना की खबर पर पहुंची पुलिस ने समझाबुझा कर दोनों को शान्त कराया। घटना को लेकर पूरे दिन नगर में चर्चा का माहौल गर्म रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें