फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में बैठा सरगना कर रहा था आपरेट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। देवगांव बाजार में सोमवार की भोर में डाक्टर दंपती से हाथापाई कर आभूषण लूटने वाले बोलेरो सवार बदमाशों को वाराणसी में बैठा उनका सरगना ऑपरेट कर रहा है। उसके गुर्गे घटना को अंजाम दे रहे हैं। जांच पड़ताल के दौरान अधिकारियों के हाथ अहम सुराग हाथ लगे हैं। ऐसे में जिले के बार्डर वाले थाना क्षेत्रों में गश्त तेज कर दी गई है। इनकी गिरफ्तारी के लिए चुनिंदा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही। वैसे तो पिकअप सवार बदमाश बीते कई दिनों से देवगांव कोतवाली क्षेत्र में उत्पात मचा रहे हैं। आठ सितंबर की रात बदमाश देवगांव कोतवाली के सरुपहां गांव में शिकार पर घात लगाकर बैठे हुए थे। गांव वालों को भनक लगने पर दौड़ाना शुरू किए तो वे भाग निकले और लालगंज बाजार में फल की दुकान से फल निकालने लगे। जानकारी होने पर दुकानदारों ने इन्हें लाठी-डंडा लेकर घेर लिया। भीड़ से बचने के लिए सभी बदमाश पिस्टल और तमंचा निकाल लिया। जिससे भयभीत दुकानदार पीछे हट गए। जबकि बदमाश पिकअप पर चढ़कर उन पर पथराव करते हुए भाग निकले। घटना की सूचना लालगंज पुलिस चौकी पर दी गई। पर पुलिस का कोई भी जवान मौके पर नहीं पहुंचा। पुलिस के इस लापरवाही का परिणाम रहा कि हौसलाबुलंद बदमाश नौ सितंबर को देवगांव बाजार में डाक्टर दंपती से लूटकर उन्हें निशाना बनाया। पिकअप सवार बदमाश देवगांव में घटना को अंजाम देने से पहले वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के भठौली पेट्रोल पंप के पास सराफ दंपती को शिकार बना चुके थे। देवगांव कोतवाली क्षेत्र में हुई घटना के बाद जांच पड़ताल में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा कि इस गिरोह को वाराणसी में बैठा बदमाश आपरेट करता है।
विज्ञापन


वाराणसी में बैठा इस गिरोह का सरगना वहां से आपरेट कर रहा है। वार्डर वाले थाना क्षेत्रों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। इस गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग से टीम का गठन किया जाएगा। पुलिस टीम बदमाशों को उन्हीं की भाषा में जवाब देगी। - रविशंकर छवि, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें