फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैथोलॉजी संचालक के खिलाफ केश दर्ज करने की दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर। बदलापुर के स्टेशन रोड पर स्थित स्वाति पैथालॉजी के संचालक एस के गुप्ता पर अवैध ढंग से पैथालॉजी संचालित करने, गलत रिपोर्ट देने, धमकाने के आरोप में नोडल अधिकारी डा. आरके सिंह ने बदलापुर के प्रभारी निरीक्षक को शुक्रवार को तहरीर दी है। कार्रवाई शुरू होने के बाद से पैथालाजी संचालक फरार है।
विज्ञापन

डोमपुर गाँव निवासी नन्हेलाल की पुत्री प्रतिमा (18) की डेंगू से मौत हो गयी। गुरुवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामजी पांडेय , उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एससी वर्मा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर, डा. संजय दुबे की टीम ने मृत प्रतिमा के खून की जांच रिपोर्ट का गहनता से परीक्षण करने के बाद पाया कि पैथालॉजी संचालक ने अपनी रिपोर्ट में डेंगू धनात्मक एवं टायफायड को दर्शाया है। जांच रिपोर्ट पर प्राधिकृत हस्ताक्षरकर्ता का नाम एसके गुप्ता बीएससी, एमएलटी मुंबई लिखा हुआ है। पीएमपी के नोडल अधिकारी ने माना कि मृतका की जांच रिपोर्ट गलत होने के कारण चिकित्सक द्वारा उसका इलाज सही नहीं हो पाया, जिसके कारण उसकी मौत हो गयी। प्राइवेट नर्सिंग होम अथवा पैथालॉजी सेंटर का पंजीकरण मुख्य चिकित्साधिकारी के कार्यालय में होना जरूरी है। स्वाति पैथोलॉजी का पंजीयन सीएमओ कार्यालय में नहीं है। डा. सिंह ने तहरीर में लिखा है कि एसके गुप्ता गलत ढंग से अनाधिकृत पैथालॉजी का संचालन कर रहे हैं। इनके विरुद्ध इंडियन मेडिकल एक्ट के केश दर्ज करना सुनिश्चित करें। शुक्रवार को सीएचसी के अधीक्षक डा. संजय दुबे ने स्वाती पैथालॉजी पर छापेमारी किया किंतु पैथालॉजी संचालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें