फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की विदाई नहीं होने से नाराज पति ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली शीतलगंज गांव में ससुराल आए युवक ने पत्नी की विदाई न होने से नाराज होकर अपने ससुर के घर के पास ही पेड़ से साड़ी के फंदे के सहारे फांसी लगाकर संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर देवसरी गांव निवासी राजू पुत्र सुरेश गौतम 28 वर्ष का विवाह मडियाहूं कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली शीतलगंज गांव निवासी छोटेलाल गौतम की पुत्री शशिकला के साथ हुई थी। लगभग चार माह से शशिकला अपने मायके में ही रह रही थी। मंगलवार को राजू अपने ससुराल आया। पत्नी की विदाई नहीं होने से वह नाराज हो गया। रात में वह अपने ससुर छोटेलाल के घर से 50 मीटर की दूरी पर स्थित पेड़ पर साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। बुधवार की सुबह जब बाहर गए लोगों ने युवक को फांसी पर लटका देखा तो शोर किया। शोर सुन ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा तथा पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी ने कोतवाली में तहरीर दिया कि उसके पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें