फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मजदूर की मौत, एक अन्य घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर/सिंगरामऊ। हादसे में रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुराना पंवारा थाने के पास रविवार रात के करीब 11 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। उधर सिंगरामऊ में बाइक की आमने सामने टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के चेतरिया (बनकट) निवासी विमलेश सरोज उर्फ़ मुरारी रविवार की रात में सीमेंट की बोरी उतारकर घर जा रहा था। वह पुराने थाने के करीब पहुंचा कि जौनपुर की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे किउसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर सिंगरामऊ क्षेत्र के जौनपुर सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिंघावल टावर के पास सोमवार को करीब तीन बजे बाइक की आमने सामने टक्कर में प्रतापगढ़ जिले के थाना आसपुर देवसरा के नीमापुर निवासी अंबिका प्रसाद तिवारी (48) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टर ने बदलापुर सीएचसी रेफर कर दिया।

डोभी। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक चंदवक में पूर्व मण्डल अध्यक्ष नंदलाल प्रजापति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में वक्ताओं ने चंदवक ग्राम पंचायत के प्रधानपति व भाजपा युवामोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष चंद्रिका यादव के ऊपर रविवार रात हुए प्राणघातक हमले के निंदा की। आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की गई। बैठक में श्रीकांत सिंह, निरंजन यादव, अरुण सिंह, विनोद कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अतुल सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें