लावारिस कार से 216 बोतल शराब बरामद
कैथल। पुलिस ने सांयकालीन गश्त के दौरान रामनगर कैथल क्षेत्र से लावारिश हालात में खड़ी एसेंट कार कब्जे में ली। जिसकी तलाशी दौरान गाडी की डिग्गी में रखी 18 पेटीयों से 216 बोतल ठेका शराब देशी बरामद की गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस चौकी अनाज मंडी प्रभारी सबइंस्पेक्टर बलवान सिंह की अगुवाई में हेडकांस्टेबल बलजोर सिंह व एचसी मुकेश की टीम द्वारा सांयकालीन गश्त दौरान ओशो कालोनी रामनगर में कार को संदिग्ध हालात में खड़ी पाया गया। जांच दौरान गाडी की डिग्गी से 18 पेटी ठेका शराब देशी बरामद हुई। शराब व गाड़ी को जब्त कर पुलिस द्वारा आगामी जांच की जा रही है।