फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर बदमाशों ने कुएं में फेंक दिया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर । क्षेत्र के गोपालापुर बसगोतान गांव में चार दिन बाद कुएं में युवक का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। उसकी गला रेतकर हत्या करने के बाद बदमाशों ने हाथ - पैर बाधकर शव कुएं में फेंक दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

अखिलेश सिंह 35 पुत्र द्वारका प्रसाद सिंह गुरूवार को शाम बाजार गए थे। रात बीतने पर भी वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता होने लगी। परिजन खोजबीन करने लगे लेकिन कहीं पता नहीं चला। काफी खोज बिन के बाद जब कुछ जानकारी नहीं हुई तो परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने पर दी। स्थानीय पुलिस भी जाँच पड़ताल में जुट गई। सोमवार को सुबह घर से महज 100 मीटर की दूरी पर कुएं में अखिलेश का शव उतराया किसी ने देखा तो परिवार वालों को सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी मौकें पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने शव कुएं से निकाला। युवक की गला रेतकर हत्या किये जाने के बाद हाथ पैर बांधकर उसे कुंए में फेंक दिया गया था। उधर पुलिस हत्यारों का पता लगाने की बजाय मृतक को अपराधी बताते हुए मामले की लीपापोती में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मृतक अखिलेश सिंह अपराधी प्रवृत्ति का था । इसके खिलाफ रामपुर थाना में कई केस लूट, मारपीट, गुंडा एक्ट आदि के दर्ज है। वाराणसी के शिवपुर में एक डाक्टर से तीस लाख की फिरौती मांगने का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने मृतक युवक के पिता की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें