करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के समदहां गांव में मंगलवार की शाम गड्ढे में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
समदहा गांव निवासी पवन कुमार सिंह का बेटा आयुष(12) मंगलवार की शाम घर के पास निर्माणाधीन मकान के पास गया था जहां पैस फिसलने से वह पानी से भरे गड्ढे में डूब गया। घटना के काफी देर बाद परिजन उसे खोजते हुए गड्ढे के पास पहुंचे तो उसका शव उतराया हुआ था। बालक का शव पानी में देखते ही घर में कोहराम मच गया। आयुष गांव के एक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। वह अपने माता पिता का इकलौता बेटा था।