फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के साथ छेडख़ानी करते दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की शाम सड़क पर जा रही बीए की एक छात्रा के साथ छेड़खानी करते समय दो युवकों को पकड़कर लोगों ने पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बताया है कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

छात्रा सड़क से पैदल घर की तरफ जा रही थी तभी बाइक सवार चार की संख्या में युवकों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। चारों ने छात्रा को घेर लिया और उसे आगे जाने से रोक दिया। छात्रा ने भी हिम्मत नहीं हारी। उसने बाइक की चाभी निकाल ली और शोर मचाया। शोरगुल सुनकर अगल बगल के लोग दौड़ पड़े। इस दौरान दो युवकों को पकड़कर लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। जबकि दो मौके से फरार हो गए। पकड़े गए एक युवक ने अपना नाम मो. रिजवान और दूसरे ने मो. फैजान मुनौव्वर अली बताया। पुलिस ने बताया कि फरार दो आरोपी भी शीघ्र ही पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें