फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी का तेल छिड़ककर महिला ने खुद को लगाई आग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरईपार। सिकरारा थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में बुधवार की रात एक महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली। गंभीर रुप से झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान रात में ही उसकी मौत हो गई। उसको दो बच्चे थे, जिसमें बेटी रोशनी तीन साल की है जबकि बेटा आयुष आठ माह का है। महिला की मौत के बाद बच्चों के लालन-पालन का संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन

चांदपुर गांव निवासी सत्येंद्र कुमार यादव के परिजन रोज की तरह बुधवार को भी खाना खाने के बाद सो गए थे। रात में करीब 12 बजे सत्येंद्र की पत्नी धंजा कुमारी (25) मकान के बाहर मड़हे के बने बरामदे में अचानक अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली। उसकी चीख पुकार सुनकर परिजन जब जागे तो देखा वह जल रही थी। आनन- फानन में परिजनों ने किसी तरह से आग बुझाई। वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। परिजन उसे मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। जहां हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। धनजा के मौत की खबर उसके मायके रुकुनपुर (अजोशी) से उसकी बड़ी बहन मिन्ता देवी जिला अस्पताल पहुंच गई। ग्रामीणों की माने तो उक्त परिवार के लोग बेहद गरीब है। और कुछ दिनों से घर में पारिवारिक कलह चल रहा था। पारिवारिक कलह से ही ऊबकर उसने जान दे दी। समाचार लिखे जाने तक मायके वालों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें