फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष समेत चार के विरुद्ध लूट व मारपीट का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। सोशल मीडिया पर कमेंट करने से उपजा विवाद लूटपाट एवं मारपीट तक पहुंच गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लूट व मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने नगर पालिका के चेयरमैन समेत चार के विरुद्ध एवं दूसरे पक्ष के पांच के विरुद्ध लूट व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविंद साहू और आकाश गुप्त की आपस में फेसबुक पर तकरार चल रही थी। दोनों तरफ से टिप्पणियां की जाती थीं। सोमवार को दोनों पक्षों में तल्ख टिप्पणियों का दौर शुरू हुआ। नौबत कहासुनी तक पहुंच गई। गुरुवार को हद तब हो गई को दोनों पक्षों पुलिस थाने पहुंच गए। दोनों तरफ से दी गई तहरीर में मारपीट व लूट का आरोप लगाया है। चेयरमैन के भाई आलोक साहू का आरोप है कि शाम को वह दुकान से घर लौटे तो घर में घुसकर आरोपियों ने मारपीट व लूटपाट की दूसरे पक्ष के आकाश गुप्त का आरोप है कि वह सोशल मीडिया पर किए जा रहे कमेंट को लेकर वह पूछताछ करने चेयरमैन के घर गए थे जहां उन्हें पीटा गया और लूटपाट किया गया। आकाश की तहरीर पर पुलिस ने नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविंद साहू, अरविंद कुमार, आलोक साहू, शिव प्रसाद साहू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविंद साहू के भाई आलोक कुमार साहू की तहरीर पर आकाश गुप्ता, सुनील, दिलीप, अमन व आशीष गुप्ता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है। इस संबंध में सीओ मछलीशहर का कहना है कि दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें