फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बेहोश कर समेट लिया नकदी व जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेरी। स्थानीय थाना क्षेत्र के राईपुर फिफिऔना गांव में बुधवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने नशीला पदार्थ सूंघाकर महिला को अचेत कर दिया और घर में रखा नकदी और जेवरात समेट कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

जड़ावती घर में अपने पति के साथ रहती हैं। शाम को पति गांव में गए थे। वह घर में अकेले थी। इसी दौरान बाइक सवार दो लोग पहुंचे और खुद को ब्लाक का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनके नाम सरकारी आवास पास हुआ है। उसी का चेक देने आए हैं। महिला ने चेक देने को कहा तो बदमाशों ने कहा कि इसके एवज में कुछ पैसे देने होंगे। महिला पैसे लेने के लिए जैसे ही अपने कमरे की ओर मुड़ी, तभी उनमें से एक ने नशीला पदार्थ सूंघाकर अचेत कर दिया। महिला के अचेत होने के बाद घर को खंगाल डाला। 15 हजार नकदी, सोने की दो झाली, मीना, पायल, कनफूल समेत अन्य जेवरात समेटकर बदमाश फरार हो गए। दो घंटे बाद महिला को होश आया तो उसने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें