फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खेतासराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के गयासपुर नोनारी गांव निवासी मेवालाल प्रजापति (62) ने शनिवार की रात गृह कलह से तंग आकर घर से 200 मीटर दूर पीपल के पेड़ पर रस्सी के फंदे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

मेवालाल प्रजापति अपने ससुराल ग्यासपुर नोनारी में रहते थे। तीन वर्ष पहले रेलवे विभाग से वीआरएस ले लिया था । दो दिन पूर्व नोनारी स्थित घर से नाराज होकर अपने मूलघर चकिया चले गए थे। बीती रात में गयासपुर नोनारी वापस आकर फांसी लगा लिया। रविवार की सुबह गांव वालों ने पीपल के पेड़ से लटकर रहे उनका शव देखा तो शोर मचाया। परिवार के लोग भी पहुंच गए। मृतक मेवालाल के पांच बेटे बंसधारी, गिरधारी, रामधारी, प्रकाश, और जगदीश प्रजापति हैं। मौके पर जगदीश मौजूद थे।बाकी सभी भाई बाहर रहते हैं । मृतक के अपने पुत्रों से सम्बंध ठीक नही थे पत्नी फिरता देवी की मौत दो वर्ष पूर्व हो चुकी है । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें