फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की पिटाई करने के बाद मनबढ़ों ने की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बकुची गांव में गुरुवार की रात मनबढ़ों ने युवक को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दहशत फैलाने के लिए मनबढ़ हवा में गोलियां दागते फरार हो गए।
विज्ञापन

बकुची गांव निवासी चंद्रजीत तिवारी के घर गुरुवार की देर शाम दो मनबढ़ बाइक से पहुंचे और चंद्रजीत के बेटे रणजीत तिवारी को बुलाकर मारने पीटने लगे। पिटाई से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर परिवार के लोग दौड़े तो मनबढ़ हवा में गोलियां दागते फरार हो गए। हवाई फायरिंग से दहशत फैल गई। पिटाई से घायल युवक को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पिता की तहरीर पर दो अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें