फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र के अभईपुर गांव में शुक्रवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। जिसमें एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्जकर एक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी 24 वर्षीय हरिकेश यादव अपने घर से धान की रोपाई कराने जा रहा था। रास्ते में पहले से लाइसेंसी बंदूक लेकर खड़े तीन सगे भाइयों विनय उपाध्याय, अमित व योगेश निवासी छिटकापुर ने युवक को रोक लिया। इसी बीच दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगी। आरोप है कि योगेश व अमित ने विनय को ललकारा कि गोली मार दो। पहले हरिकेश मौके से भागने लगा। इसी बीच लाइसेंसी बंदूक से विनय ने दो हवाई फायर किया। फायर की आवाज सुनकर विनय की बंदूक हरिकेश छीनने का प्रयास करने लगा। विनय ने लक्ष्य कर उसके सिर में गोली मार दी। गोली का एक छर्रा सिर में तथा दो छर्रे चेहरे पर दाहिनी तरफ लगे। गोली लगते ही युवक गिर पड़ा। घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है। घायल के बड़े भाई विजेंद्र यादव की तहरीर पुलिस ने विनय, योगेश व अमित के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त ने बताया कि केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें