फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में चल रही मीट की दुकानों को कराया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
नेवढ़िया। बाजार के तिराहे पर चल रहे दर्जनों मीट की दुकानों को क्षेत्रीय लोगों द्वारा बंद करवाया गया। श्रावण महीने भर दुकानें बंद रहनी चाहिए। शिव मंदिर नजदीक होने के कारण इसी रास्ते से होकर काफी संख्या में दर्शनार्थी मंदिर तक पहुंचते है। बरसात के मौसम में बाजार के तिराहे पर दर्शनार्थियों को कीचड़ का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने बैठकर निर्णय लिया कि श्रावण महीने तक भक्तों को असुविधा न हो, इसके लिए दुकानें बंद कराई जाएंगी। लोग मौके पर पहुंचकर सभी दुकानदारों को महीने भर दुकान बंद करने की अपील की। सैकड़ों की संख्या में बाबा बैजनाथ धाम जल चढ़ाने के लिए कावरियों का झुंड भी निकलता है। दुकानदारों ने भी सहयोग करते हुए लोगों की बात मान ली। इस मौके पर पंकज मिश्रा, ज्योति पाठक, लवकेश सिंह, कल्लू तिवारी, नीरज मिश्रा, सोनू , नीरज पाठक, मधु पांडेय, मोहित तिवारी, अजय मिश्रा, साहबलाल दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



शाहगंज। सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवाह शाहपुर गांव में सोमवार की रात खाना बनाते समय कूकर फटने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गैरवाह गांव निवासी मालती देवी (31) पत्नी मंशाराम बिंद सोमवार की रात कूकर में दाल पका रही थी। अचानक कूकर फट गया। जिसकी चपेट में आकर वह गम्भीर रुप से झुलस गई। परिजन उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाए। जहां से डाक्टर ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें