फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने बरसठी और मीरगंज थाने का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। एसपी दिनेश पाल सिंह ने रविवार को बरसठी और मीरगंज थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश देते हुए अपराध और अपराधियों के बारे में एसओ से जानकारी प्राप्त किया।
विज्ञापन

मीरगंज:
रविवार दोपहर दो बजे पुलिस अधीक्षक मीरगंज थाने पहुंचे। उनके पहुंचते ही अफरा तफरी मच गई। मौके पर उप निरीक्षक रामजी सैनी व मुंशी नीरज मौजूद थे। उन्होंने बताया कि यह काफी पुराना थाना है। अंग्रेजों के समय से इस भवन का निर्माण हुआ था। एसपी ने रजिस्ट्रर को अच्छे ढंग रखने का और थाने में पड़ी पुरानी गाड़ियों को निस्तारित करने का निर्देश देने के बाद चले गए।
बरसठी:
पुलिस अधीक्षक ने थाना का रविवार की शाम औचक निरीक्षण किया। एसपी के थाने पर पहुंचते ही पुलिसकर्मियों में अफरा तफरी मच गई। मौके पर दो एसआई के अलावा दीवान मौजूद थे। एसपी सीधे आफिस में दीवान के पास पहुंचे और मालखाना रजिस्टर आदि फाईलों की जानकारी ली। फाइलों का रखरखाव सही नहीं होने पर एसपी काफी असंतुष्ट दिखे। आफिस के बगल बरामदे में गंदगी देखा तो नाराजगी जताई। एसपी ने थाने में साफ सफाई के लिए निर्देशित किया। उसके बाद मालखाने में रखे असलहों को देखा। उप निरीक्षक बालेंदु यादव से मुकदमों की विवेचना की प्रगति पूछा तो प्रगति कम होने पर फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें