खेतासराय । स्थानीय थाना क्षेत्र के मानी कलां बाजार में स्थित एक क्लीनिक का ताला तोड़कर 80 हजार नकद समेत एक लाख का माल चोरों ने पार कर दिया। सुबह चोरी का पता चलने पर डाग स्क्वायड भी पहुंचा लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका।
मानी कलां बाजार में क्षेत्र के भदैनी निवासी डा. उमाशंकर प्रजापति व उनकी पत्नी डा. शकुंतला क्लीनिक चलाते हैं। शुक्रवार की रात दस बजे क्लीनिक बंद कर चिकित्सक दंपति घर चले गए। शनिवार को सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि क्लीनिक के शटर का ताला टूटा हुआ है। जब चिकित्सक दंपति क्लीनिक आए तो पता चला की दोनों क्लीनिक के शटर का ताला टूटा हुआ है। डाक्टर उमाशंकर प्रजापति की क्लीनिक के अलमारी से 35 हजार रुपये नगद व डाक्टर शकुंतला की अलमारी से 45 हजार नकद व एक जोड़ी सोने की चूड़ी व एक जोड़ी चांदी की पायल गायब थी। चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।