फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल पटरी पर मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार-जौनपुर रेल मार्ग पर डोभी रेलवे स्टेशन से डेढ़ किलोमीटर दूर थुन्ही गांव के पास सोमवार को सुबह आटो चालक का शव रेल पटरी पर मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने चंदवक थाने के सामने साढ़े नौ बजे शव सड़क पर रखकर वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग को जाम कर दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या कर शव को रेल पटरी पर रखकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। पुलिस ने समझा बुझाकर साढ़े 11 बजे दो घंटे बाद जाम खत्म कराया।
विज्ञापन

चंदवक थाना क्षेत्र के हरिहरपुर बड़यापार गांव निवासी सेवालाल (30) पुत्र सरजू चंदवक से देवगांव तक आटोरिक्शा चलाकर परिवार की आजीविका चलाता था। रविवार को सुबह करीब आठ बजे वह घर से निकला था। बाजार में शाम तक लोगों ने उसे आटो रिक्शा चलाते देखा था। रात में काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों को चिंता हुई। उसका मोबाइल फोन भी नहीं लग रहा था। परिजन खोजबीन में ही लगे हुए थे। सोमवार की सुबह थुन्ही गांव के लोग खेत की ओर निकले, तो रेल पटरी पर युवक का शव दिखा। शव क्षतविक्षत हो गया था। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने शव की पहचान सेवालाल के रूप में की। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो पुलिस शव को लेकर थाने जा चुकी थी। परिवार और गांव के लोग थाने पहुंच गए। यहां मृतक के भाई सुनील राम ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या कर शव को रेलवे लाइन पर फेंक कर आत्महत्या का रूप दिया गया है। जबकि पुलिस यह आरोप मानने को तैयार नहीं थी। पुलिस के रवैये से गुस्साए लोगों ने शव को थाने के सामने सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जाम लगाने वालों से पुलिस की नोकझोंक हुई। जाम की सूचना पर एसपी दिनेशपाल सिंह और एसडीएम मंगलेश दुबे व सीओ केराकत नृपेंद्र सिंह भी पहुंच गए। अफसरों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें