फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलेंस टीम की छापेमारी, टिकट बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। दिल्ली से आई आईआरसीटीसी की टीम ने बुधवार को दूसरे दिन भी छापेमारी किया। नगर के फैजाबाद मार्ग स्थित एक कटरे व एराकियाना मोहल्ला स्थित दुकान से आरक्षित टिकट की कालाबाजारी की सूचना पर टीम ने छापा मारकर आरक्षित श्रेणी की बड़ी मात्रा में टिकट बरामद किया। टीम ने दो लोगों को हिरासत में लेकर और दुकान से कंप्यूटर, लैपटाप, प्रिंटर व अन्य उपकरण को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र में रेल टिकट की कालाबाजारी किए जाने की सूचना पर आईआरसीटीसी की टीम दिल्ली से नगर में पहुंची। टीम ने मंगलवार को नगर के फैजाबाद मार्ग स्थित एक पीसीओ पर छापा मारा था। बुधवार को टीम ने नगर के फैजाबाद मार्ग स्थित एक कटरे में स्थित दुकान व एराकियाना मोहल्ला स्थित ट्रैवेल एजेंसी पर जा धमके। वहां से टिकट की कालाबाजारी की सूचना मिली थी। टीम ने वहां से आरक्षित श्रेणी की बड़ी मात्रा में टिकट बरामद करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया। और कंप्यूटर व अन्य उपकरण कब्जे में लिया। इस छापेमारी से टिकट दलालों में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव ने बताया कि बड़ी कार्रवाई हुई है। बरामद कंप्यूटर को ऑन करने की कोशिश की जा रही है। सारी जानकारियां लिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें