फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में आई महिलाओं के साथ छेडख़ानी

विज्ञापन
विज्ञापन
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के टड़वां गांव में बुधवार की रात आई बारात में शामिल महिलाओं के साथ मनचलों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर बारातियों के वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख मनबढ़ फरार हो गए। पुलिस की मौजूदगी में शादी संपन्न हुई।
विज्ञापन

मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के टड़वां गांव में चोरारी गांव से बारात आई थी। द्वारचार के समय डीजे पर बाराती डांस कर रहे थे। इसी दौरान दारू के नशे में धुत घराती पक्ष के भी कुछ मनबढ़ युवक डांस करने लगे। डांस के दौरान ही वे बारात में आई महिलाओं के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। बारातियों ने इसका विरोध किया तो मनबढ़ मारपीट पर उतारू हो गए। कुछ बारातियों की पिटाई भी कर दी। इतना ही नहीं, बारातियों के वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिए। उपद्रवियों को देख बाराती भयभीत हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो उपद्रवी फरार हो गए। इस घटना से क्षुब्ध बारात पक्ष के लोगों ने शादी करने से इनकार कर दिया। रिश्तेदारों और पुलिस के समझाने बुझाने पर लोग शादी के लिए राजी हुए। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें