मुंगराबादशाहपुर। पंवारा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी शनिवार को किसी कार्य के लिए घर से निकली थी। रास्ते में एक युवक बहला फुसला कर भगा ले गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक गांव की कक्षा नौ की छात्रा शनिवार को दोपहर में किसी कार्य के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। परिवार वालों ने तलाश की लेकिन पता नहीं चला। बाद में पता चला कि गांव का ही एक युवक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। परिवार वालों ने युवक पर किशोरी को भगाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस युवक पर पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई है।