जलालपुर। क्षेत्र के इजरी गांव में एक अधेड़ ने अज्ञात कारणों से गुरुवार की रात फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इसकी सूचना परिजनों को शुक्रवार की सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के इजरी गांव निवासी संतोष उपाध्याय 50 वर्ष रोज की तरह गुरुवार की देर शाम रिक्शा लेकर घर आए। खड़ा करने के बाद बनियान पर ही नदी की तरफ चल दिए। परिजनों ने सोचा कि रोज की भांति नदी की तरफ गए होंगे। परिजनों का कहना है कि रात को वह नशे की हालत में थे। जिसे लेकर पत्नी मीना से कहासुनी हो गयी थी जोअक्सर होता था। मृतक अक्सर नाराज होकर कहीं भी सो जाते थे। उस दिन भी परिजनों ने सोचा कि कहीं सो गए होंगे। शुक्रवार की सुबह घर से 300 मीटर दूर सई नदी के किनारे स्थित आम के बगीचे गांव के बच्चे सुबह आम बीनने गए तो पेड़ से लटकता शव देखर घबरा गए। इसकी सूचना परिजनों व गांव वालों दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।