सिकरारा। क्षेत्र के मलसिल गांव में कुछ लोगों ने गुलजारगंज निवासी एक फल विक्रेता को घर बुलाकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
फल विक्रेता जितेंद्र अग्रहरि (25) ने मंगलवार को एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि मलसिल गांव के कुछ लोगों ने मंगलवार की शाम लगभग 5 बजे विवाह कार्यक्रम में फल स्टाल लगाने का बयाना देने के लिए घर पर बुलाया। पहुँचते ही लाठी डंडे से पीटते हुए हाथ पैर तोड़ दिया। उसका दाहिना पैर व बायां हाथ टूट गया है। उसका एक सहयोगी भाग कर परिजनों को सूचना दिया। परिजन जितेंद्र के पास पहुंचे तो वह बेहोशी की हालत में मिला। घटना के कारण के बारे में परिजनों ने बताया कि 16 जून को उसके परिवार में एक वैवाहिक कार्यक्रम था जिसमें सुरतासापुर गाँव के एक ऑटो चालक से कुछ तू तू मैं मै हो गई थी। उसी ने अपने सहयोगी से पीड़ित को मलसिल बुलाकर घटना को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी।