पुष्पक एक्सप्रेस में गोरखपुर निवासी आदित्य कुमार (30) जो मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री में स्पाट ब्वाय का काम करता है। आदित्य ने जीआरपी को तहरीर देकर बताया कि इटारसी के पास जहरखुरान गिरोह के कुछ सदस्यों ने बातों ही बातों में पहले उससे दोस्ती की, फिर उसे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी।
कुछ देर बाद जब उसे होश आया तो देखा कि जहरखुरान नदारद थे और उसके पास रखे सात हजार रुपये, कीमती फोन व अन्य सामान भी गायब था। जबकि कुछ दूरी पर रखा उसका लैपटॉप बच गया। जब झांसी में यात्रियों ने युवक के मुंह से झाग निकलते देखा तो ड्यूटी पर तैनात टीटी को इसकी जानकारी दी।
टीटी ने तत्काल कंट्रोल रूम को मैसेज भेजकर मामले से अवगत कराया। कंट्रोल से मिली सूचना पर जीआरपी उरई ने मंगलवार की सुबह पांच बजे युवक को ट्रेन से उतारकर उसका स्टेशन पर ही उपचार कराया।