फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविनाश की हत्या के आरोप में तीन के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के रूपचंदपुर गांव निवासी अविनाश सिंह के अपहरण के बाद हत्या के मामले में घटना के दो महीने बाद पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने मृतक अविनाश सिंह के भाई मुकेश सिंह की तहरीर पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बदलापुर थाना क्षेत्र के रूपचन्दपुर गांव निवासी मनीष सिंह एवं मनोज सिंह तथा मिरशादपुर निवासी विशाल सिंह के खिलाफ पुलिस ने पहले से ही अविनाश सिंह के अपहरण का केस दर्ज किया था। अब इन्हीं तीनों के खिलाफ हत्या का भी केस दर्ज कर लिया गया है।
चार अप्रैल की रात में बदलापुर थाना क्षेत्र के मिरशादपुर के पास हुई अंधाधुंध फायरिंग में प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के बरचौली गांव निवासी अखिलेश यादव और रुपचंदपुर निवासी अविनाश सिंह की मौत हो गई थी। पुलिस ने अखिलेश के शव को मौके से बरामद कर लिया था जबकि अविनाश सिंह को उसके साथ के लोग लेकर प्रतापगढ़ अस्पताल गए और वहां से लेकर इलाहाबाद चले गए थे। इलाहाबाद के अस्पताल में अविनाश का शव अगले दिन लावारिश हाल में मिला था। मृतक अविनाश के भाई मुकेश सिंह ने तीन लोगों के खिलाफ भाई का अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया गया। लेकिन पुलिस ने उस वक्त सिर्फ अपहरण का केस दर्ज किया था। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद विवेचना में तेजी आई तो पुलिस ने अविनाश के अपहर्ताओं पर हत्या की धारा भी तरमीम कर दी।
विज्ञापन

इसके पूर्व अविनाश के अपहरण व हत्या के आरोपी विशाल सिंह की पत्नी मनीषा सिंह ने इसके पहले चार अप्रैल की रात को मिरशादपुर में हुई क्रास फायरिंग के दौरान अविनाश सिंह की मौत होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने इस मामले में योगेश यादव सर्वेश यादव निवासी सुल्तानपुर , मनीष यादव निवासी बलुआ तथा वीरेंद्र यादव निवासी मोलनापुर तथा पांच अज्ञात पर केस दर्ज कराया था। सूत्रों पर भरोसा करें तो थाने के एक तत्कालीन वरिष्ठ उपनिरीक्षक के प्रभाव में इस मामले में तीन एफआईआर दर्ज कर मामले को उलझाने की कोशिश हुई थी। एसपी केके चौधरी का कहना है कि जिन तीन आरोपियों पर पुलिस ने पहले से अविनाश के अपहरण का केस दर्ज किया था। उन्हीं के खिलफ अब हत्या का भी केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें