फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की सोते समय गला रेतकर हत्या का प्रयास ..

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के रइया गांव में गुरुवार की रात घर के बरामदे में सो रही दलित महिला का गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया गया। महिला की चीख सुनकर लोग दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रइया गांव निवासी राम लखन गौतम की पत्नी फूल कुमारी(58) घर के बाहरी बरामदे में सो रही थी। रात में लगभग 1:30 बजे अज्ञात हमलावर धार दार हथियार से गला रेतने लगे। महिला के चीखने से परिवार के लोगों की नींद टूट गई। लोग दौड़े तो हमलावर भाग गए। महिला के गले में काफी चोट थी। तेजी से खून बह रहा था। 100 नम्बर पर सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछली शहर पहुंचाया जहां उसकी गम्भीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया हगया। एसओ सिकरारा ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें