फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16लाख के गाजे के साथ पाँच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। थाने की पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर घाघरा नदी पुल के पास से पांच गांजा तस्करों को दबोचा। आरोपियों के पास से सवा कुंतल गांजा बरामद होने पर पुलिस ने चालान कर दिया। सीओ घोसी अनिल कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष दोहरीघाट स्वाट टीम के साथ घाघरा नदी के किनारे पहुंचकर घेराबंदी कर दिया। जिससे पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ने में सफल हुई। साथ ही एक कार सहित कुछ लोग फरार हो गए। आरोपियों के पास से सवा कुंतल गांजा के साथ-साथ एक बाइक बरामद हुआ। सीओ घोसी ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र निवासी गोपाल जायसवाल पुत्र हीरा और शिवम जायसवाल पुत्र गोपाल बताई। देवरिया जिले के मदनपुरा गांव का बृजेश गुप्ता पुत्र उमा गुप्ता, मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के नहर रोड निवासी सोनू गुप्ता पुत्र राधेश्याम और पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले का निवासी कौशिक दत्ता पुत्र घनश्याम है। सीओ ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जैसे ही कोई और तथ्य सामने आएगा, पुलिस उस पर कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें