फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुए तीन कर्मी, सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वत लेते वीडियो वायरल, चार कर्मी सस्पेंड
विज्ञापन


सिकंदराबाद। रिश्वत लेने वाले तहसील के चार कर्मचारियों का वीडियो वायरल होने के डीएम ने चारों कर्मचारियों को सस्पेंड करने के आदेश दे दिए हैं। वहीं, तहसीलदार ने सिकंदराबाद थाने में चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार शाम करीब 6.12 बजे एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें सिकंदराबाद तहसील में कार्यरत लेखपाल राजवीर सिंह, राजस्व निरीक्षक सोमवीर सिंह, पेशगार अशरफ अली व राजस्व लिपिक को एक व्यक्ति से रिश्वत लेते हुए दिखाया गया है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि लेखपाल राजवीर सिंह एक व्यक्ति से हाथ में रुपये ले रहे हैं। राजस्व निरीक्षक सोमवीर सिंह रुपये अपने हाथ में ली गई फाइल में छिपा रहे हैं। अशरफ अली भी हाथ में रिश्वत के रुपये पकड़ते नजर आ रहे हैं। राजस्व लिपिक धर्मवीर सिंह के कमरे में मेज पर एक पैकेट रखा गया है। रिश्वत की वीडियो वायरल होते ही तहसील से लेकर जिला प्रशासन तक में खलबली मच गई। आनन-फानन में तहसील स्तर पर ही पहले मामले की जांच की गई तो मामला सही पाया गया। जिसके बाद देर रात ही तहसीलदार ने चारों के खिलाफ सिकंदराबाद थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी। वहीं शुक्रवार को डीएम ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो का संज्ञान लिया और चारों आरोपियों को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहे चारों आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। - इंद्र नंदन सिंह, तहसीलदार सिकंदराबाद

- चारों आरोपियों के खिलाफ तहसीलदार के द्वारा सिकंदराबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। साथ ही चारों आरोपी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। - अनुज कुमार झा, डीएम बुलंदशहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें