फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादी की सिपाही ने कर दी पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पारिवारिक झगड़े में फरियाद लेकर थाने पर पहुंचे एक अधेड़ की सिपाही ने पिटाई कर दी। अधेड़ ने बुधवार को एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग किया है। उसने कहा है कि अगर एक एसआई बीच बचाव नहीं किए होते तो सिपाही उसकी जान ले लेता।
विज्ञापन

रामपुर थाना के नरहरपुर गांव के देवकरन गौतम के घर पर 28 मई को तीन बेटों में पारिवारिक झगड़ा हो गया। एक बेटे ने थाने पर फोन कर हल्का पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बेटों को थाने बुलाया। दूसरे दिन पिता देवकरन थाने पहुंचे तो आरोप है कि हल्का सिपाही भी आ गया और थाने के अंदर ही थप्पड़ों से पिटाई करने लगा। बोला कि तुम्हारे बेटों को बुलाया गया था तुम क्यों आ गए। अकारण पिटाई देख थाने के एक दरोगा ने बीच बचाव कर छुड़ाया। पीड़ित ने एसपी से सिपाही के खिलाफ केस दर्ज किए जाने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें