फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर। शिवपुर थाना क्षेत्र के चादंमारी स्थित वीडीए कालोनी के एक मकान से शनिवार को अधेड़ का शव मिला। घर से बदबू आने की पड़ोसियों की शिकायत पर पहुंची शिवपुर पुलिस ने दरवाजा तोडकर अधेड़ का शव निकाला और उसे कब्जे में लिया।
विज्ञापन

शिवपुर थाना क्षेत्र के चांदमारी स्थित वीडीए कालोनी फेज-2 में पैथालाजी में काम करने वाला अरविन्द सिंह (50) मकान बनावाकर परिवार के साथ रहता था। बेटे को परीक्षा दिलाने के लिए गुरुवार को पत्नी लखनऊ चली गयी थी। घर के एक कमरे के बेड पर अरविंद मृत अवस्था में मिले। बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर पहुंची शिवपुर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया और घटना की जानकारी उनकी पत्नी को भी दी। सूचना पाकर परिवार के लोग लखनऊ से चल दिये थे। परिवार के आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। अरविंद शहर के एक पैथालॉजी में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें