मछलीशहर (जौनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट गांव में शनिवार की दोपहर अचानक लगी भीषण आग से चार रिहायसी छप्पर जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार लालता प्रसाद ने क्षति का आकलन कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
अनिल कुमार उर्फ लल्लन पटेल के रिहायसी छप्पर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अगल बगल के चार छप्पर और उसकी चपेट में आ गए। आगजनी की सूचना पाते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। छप्परों में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड के जवान भी मौके पर पहुंच गए। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। बगल की बांसकोठ, आम के पेड़ भी झुलस गए। मौके पर पहुंचे तहसीलदार लालता प्रसाद ने पीड़ित परिवार को मदद दिलाने का आश्वासन दिया।