फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरामऊ। क्षेत्र के जमऊपट्टी गांव मे बुधवार की रात एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव घर के बगल में जमीन पर मिला। नाक से खून निकल रहा था। पैरों में रगड़ के निशान थे। बाहर रह रहे बेटे के आने के इंतजार में शव उसी हाल में पड़ा है।
विज्ञापन

जमऊपट्टी गॉव निवासी शंभूनाथ शुक्ल (67) परिवहन विभाग में कर्मचारी थे। रिटायर्ड होने के बाद वह घर पर अकेले रह रहे थे। उनके तीनों बेटे और बहुएं बाहर रहती हैं। बुधवार को किसी काम से वह वाराणसी गए थे। पड़ोस के लोगों की मानें तो रात को नौ बजे वापस आए खाना खाकर छत पर रोज की तरह सो गए थे। सुबह देखा गया तो मकान के बगल जमीन पर उनका शव पड़ा था। मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। उनकी नाक से खून निकलकर रहा था। हाथ व पांव मे रगड़ के निशान थे। शरीर पर एक बनियान तथा जंघिया था। घर का दरवाजा अंदर से बंद था छत पर विस्तर लगा था और पंखा चल रहा था। पड़ोसियों ने शव को बगैर छुए मृतक के बेटों को तथा पुलिस को सूचना दी। बेटों के आने का इंतजार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें