खेतासराय। क्षेत्र के मॉनीखुर्द गावं में सोमवार की दोपहर रिश्तेदार से पैसे के लेनदेन के विवाद में ईंट पत्थर से मारपीट कर मां बेटे को घायल कर दिया। घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर कराया गया।
मॉनीखुर्द निवासी फखरुद्दीन का अपने रिश्तेदार एवं इसी गांव निवासी आसिफ से पैसे का लेनदेन का विवाद था । सोमवार को इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया । आरोप है कि मारपीट में फखरुद्दीन (38) व उसकी मां सकीना (65) घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पहुंचाया। पुलिस फखरुद्दीन की तरफ से एनसी आर दर्ज कर छानबीन कर रही है ।